
2025 होंडा डियो 125 स्कूटर लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिला है नया
क्या है खबर?
दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारतीय बाजार में 2025 डियो 125 को लॉन्च कर दिया है। अपडेटेड स्कूटर कॉस्मेटिक बदलावों, OBD2 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप इंजन और नए फीचर्स के साथ आता है।
2025 होंडा डियो को 2 वेरिएंट- DLX और H-स्मार्ट में बेचा जाएगा। यह स्कूटर 5 रंगों- मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इंपीरियल रेड में उपलब्ध होगा।
यह TVS जुपिटर और सुजुकी एक्सेस 125 से मुकाबला करेगा।
फीचर
नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है स्कूटर
2025 होंडा डियो अब नए 4.2-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है। यह अब माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज दिखाता है।
इसमें होंडा रोडसिंक ऐप सपोर्ट भी है, जो नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन को सक्षम बनाता है, जिससे राइडर चलते-फिरते कनेक्ट रह सकते हैं।
इसके अलावा, मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए USB टाइप-C पोर्ट भी है। स्कूटर में स्मार्ट फाइंड, कीलेस स्टार्ट और साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर, CBS और H-स्मार्ट तकनीक भी है।
कीमत
अब इतनी हुई डियो 125 की कीमत
डियो 125 के 2025 मॉडल में अब OBD2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेटेड 125cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8.16bhp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क देता है।
इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ सिंगल रियर शॉक शामिल हैं, जबकि ब्रेकिंग के लिए 12-इंच के अलॉय व्हील आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक उपलब्ध हैं।
इसके DLX वेरिएंट की कीमत 96,749 रुपये और H-स्मार्ट की 1.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।