Page Loader
2025 होंडा CB650R और CBR650R भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
2025 होंडा CB650R और CBR650R को लाॅन्च किया गया है

2025 होंडा CB650R और CBR650R भारत में लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Jan 15, 2025
03:47 pm

क्या है खबर?

होंडा ने भारतीय बाजार में लोकप्रिय बाइक CB650R और CBR650R का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2025 होंडा CB650R एक नेकेड बाइक है, जबकि CBR650R एक फुल-फेयर्ड स्पोर्ट टूरर मोटरसाइकिल है। इन मोटरसाइकिल्स की बुकिंग खोल दी गई और इन्हें प्रीमियम होंडा बिग विंग डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। CB650R को 2 रंगों- कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में पेश किया है, जबकि CBR650R ग्रांड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में उपलब्ध होगी।

CB650R

नई CB650R बाइक में किया है यह बदलाव 

अपडेटेड होंडा CB650R की नियो-रेट्रो स्टाइल को बरकरार रखते हुए शार्प टैंक एक्सटेंशन दिया हैं, जो एयर इंटेक की नकल हैं। शार्प लुक के लिए टेल सेक्शन में भी बदलाव किया है और इसमें नया 5-इंच TFT डिस्प्ले जोड़ा है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पहले की तुलना में अधिक जानकारी प्रदर्शित करता है। इसमें आगे अपडेटेड शोवा फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट है, जबकि ब्रेकिंग के लिए आगे रेडियल-माउंटेड फ्लोटिंग डिस्क और पीछे ड्यूल-चैनल ABS के डिस्क मिलती है।

CBR650R

CBR650R में जोड़ी है नई स्क्रीन 

नई CBR650R बाइक में स्प्लिट LED हेडलैंप के साथ फुल फेयरिंग दी गई है। अधिक कोणीय फेयरिंग के साथ स्टाइलिंग पहले से शार्प हो गई है, जबकि टेल सेक्शन अधिक उभरा हुआ है। लेटेस्ट बाइक में सस्पेंशन के लिए आगे शोवा USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक यूनिट शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे रेडियल-माउंटेड ड्यूल-डिस्क ब्रेक, ड्यूल-चैनल ABS, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नई 5-इंच TFT स्क्रीन दी गई है।

कीमत 

इतनी है दोनों बाइक्स की कीमत 

दोनों लेटेस्ट बाइक्स में समान 649cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन मिलता, जो 12,000rpm पर 93.8bhp की पावर और 9,500rpm पर 63Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। होंडा ने 2023 में दोनों मिडिलवेट बाइक पर ई-क्लच की शुरुआत की थी, लेकिन भारतीय बाजार में इसे पेश नहीं किया है। होंडा CB650R की कीमत 9.20 लाख रुपये है, जबकि CBR650R की 9.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।