NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / नई टोयोटा लैंड क्रूजर को मिलेगा अपडेट, योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील के साथ इसी महीने होगी पेश 
    अगली खबर
    नई टोयोटा लैंड क्रूजर को मिलेगा अपडेट, योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील के साथ इसी महीने होगी पेश 
    नई टोयोटा लैंड क्रूजर को मिलेगा अपडेट (तस्वीर: टोयोटा)

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर को मिलेगा अपडेट, योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील के साथ इसी महीने होगी पेश 

    लेखन अविनाश
    Oct 21, 2023
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा अपनी नई जनरेशन की टोयोटा लैंड क्रूजर को नए फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है।

    कंपनी इस गाड़ी को अगले हफ्ते आयोजित जापान मोबिलिटी शो में पेश कर सकती है।

    कंपनी ने आगामी लैंड क्रूजर के लुक को अपडेट किया है। साथ ही नए फीचर्स के तौर पर इसमें योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील की पेशकश की गई है।

    आइये इस गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    पहले से अधिक मस्कुलर होगी नई टोयोटा लैंड क्रूजर? 

    आगामी टोयोटा लैंड क्रूजर दिखने में काफी हद तक लेक्सस GX के समान होगी।

    इसमें आकर्षक क्रोम-स्लैटेड ग्रिल, बड़े L-आकार की डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ 3-बीम LED हेडलाइट्स, चौड़े एयर डैम और बंपर-माउंटेड फॉगलाइट्स दी जा सकती हैं।

    कंपनी इसमें एक नए डिजाइन का बंपर भी जोड़ सकती है। इसकी लंबाई 4920mm, चौड़ाई 2139mm और ऊंचाई 1859mm हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2850mm होगा।

    टोयोटा इस मॉडल को TNGA-F लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाएगी।

    फीचर्स

    नई टोयोटा लैंड क्रूजर में हैं ये फीचर्स

    टोयोटा लैंड क्रूजर के केबिन को नए योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील के साथ बेहद खास बनाया गया है। इसमें ब्लैक फिनिशिंग के साथ 7-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें टोयोटा का सेफ्टी सेंस 3.0, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मूनरूफ, वेन्टीलेटेड सीटें और हेड-अप डिस्प्ले और शामिल हैं।

    यह एक ऑफ-रोडिंग कार है और इसमें मल्टी-टेरेन सेलेक्ट सिस्टम, डाउनहिल असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल, क्रॉल कंट्रोल, फ्रंट स्टेबलाइजर बार डिस्कनेक्ट सिस्टम, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    जानकारी

    योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील की क्या है खासियत? 

    यह पहली बार है, जब टोयोटा अपनी किसी गाड़ी में योक-स्टाइल स्टीयरिंग व्हील शामिल करेगी। इसमें बाइक की तरह ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन कंट्रोल की सुविधा मिलेगी, मतलब ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील से ही गाड़ी की स्पीड को कम या अधिक कर सकेगा।

    इंजन

    इंजन में नहीं किया जाएगा कोई बदलाव

    2024 टोयोटा लैंड क्रूजर के पावरट्रेन की कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    अनुमान है कि आगामी SUV में मौजूदा लैंड क्रूजर के 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो इंजन का ही उपयोग किया जाएगा, जिसे 1.87 kWh की बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप 326hp की पावर और 630Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का भी विकल्प मिल सकता है।

    जानकारी

    क्या होगी नई लैंड क्रूजर की कीमत? 

    2024 टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान है कि इस गाड़ी की कीमत 2 करोड़ रुपये के आस-पास होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (इतिहास)

    टोयोटा ने अपनी लैंड क्रूजर SUV को सबसे पहले साल 1951 में लॉन्च किया था। इसे कैब-चेचिस बॉडी स्टाइल पर डिजाइन किया गया था। कंपनी अब तक इस गाड़ी के कुल 7 जनरेशन मॉडल लॉन्च कर चुकी है।

    वैश्विक बाजार में यह गाड़ी लोगों को इतनी पसंद आती है कि कंपनी इसकी 1 करोड़ से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।

    टोयोटा की यह पावरफुल गाड़ी वोल्वो XC90 को टक्कर देती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टोयोटा लैंड क्रूजर
    आगामी SUV
    टोयोटा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    टोयोटा लैंड क्रूजर

    टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 की बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    अर्बन क्रूजर हाईराइडर के बाद टोयोटा लॉन्च करेगी ये चार बेहतरीन मॉडल, जानिए इनकी खासियत टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 2.1 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा
    टोयोटा लैंड क्रूजर 300 ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, कीमत 2.17 करोड़ रुपये से शुरू टोयोटा

    आगामी SUV

    होंडा एलिवेट के लॉन्च डेट की जानकारी आई सामने, जानिए भारत में कब देगी दस्तक   ऑटोमोबाइल
    टोयोटा इस साल भारत में लाएगी ये 3 नई गाड़ियां   टोयोटा
    हुंडई को टक्कर देने की तैयारी में होंडा और सिट्राॅन, जल्द लॉन्च करेंगी अपनी नई SUVs होंडा मोटर कंपनी
    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट SUV अक्टूबर में होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगे बदलाव   टाटा मोटर्स

    टोयोटा

    टोयोटा फॉर्च्यूनर अब फ्लेक्स-फ्यूल पर भी चलेगी, पेश हुआ प्रोटोटाइप मॉडल  टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर
    टोयोटा रुमियन अगले महीने देश में होगी लॉन्च, इन गाड़ियों से करेगी मुकाबला  टोयोटा रुमियन
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर के लिए अगस्त में घट गया वेटिंग पीरियड, जानिए कब मिलेगी डिलीवरी  टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
    #NewsBytesExplainer: टोयोटा की पहली रिबैज कार ग्लैंजा की क्या है कहानी?  #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025