Page Loader
2024 बजाज पल्सर N250 अगले महीने देगी दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 
2024 बजाज पल्सर N250 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: बजाज)

2024 बजाज पल्सर N250 अगले महीने देगी दस्तक, जानिए क्या मिलेगा बदलाव 

Feb 21, 2024
04:22 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज अगले महीने पल्सर N250 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे NS200 में मिलने वाली रिवर्स LCD स्क्रीन के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा, इसके सस्पेंशन सिस्टम में बदलाव के तौर पर आगे की तरफ USD फोर्क दिया जा सकता है। इसका डिजाइन मौजूदा बजाज पल्सर NS250 के समान ही रहने की उम्मीद है। बता दें, हाल ही में 2024 बजाज पल्सर NS160 और NS200 का खुलासा किया गया था।

डिजाइन 

ऐसे होंगे नई पल्सर N250 के फीचर 

आगामी पल्सर N250 के डिजाइन की बात करें तो इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, नया फ्रंट काउल, LED प्रोजेक्टेड हेडलैंप, LED DRLs और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स मिलेंगे। दोपहिया वाहन पिलर ग्रैब रेल के साथ स्प्लिट-स्टाइल सीट और स्टब्बी एग्जॉस्ट, गियर-पोजिशन इंडिकेटर और ड्यूल-चैनल ABS के साथ आएगा। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा प्रदान करेगा।

नए रंग विकल्प 

मिल सकते हैं नए रंग विकल्प 

नई बजाज पल्सर में मौजूदा के समान 248.7cc, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड FI इंजन मिलेगा, जो 24.5ps की पावर और 21.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप और असिस्ट के साथ जोड़ा जाएगा। यह बाइक 185 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। 2024 मॉडल को अलग दिखाने के लिए नई पेंट स्कीम भी पेश की जा सकती हैं। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की 1.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहेगी।