Page Loader
टाटा हैरियर फेसलिफ्ट SUV अक्टूबर में होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगे बदलाव  
टाटा हैरियर फेसलिफ्ट SUV अक्टूबर में होगी लॉन्च (तस्वीर: टाटा)

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट SUV अक्टूबर में होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगे बदलाव  

लेखन अविनाश
Jul 31, 2023
04:20 pm

क्या है खबर?

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी टाटा हैरियर SUV के फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी इस गाड़ी को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है और इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी इस SUV के लुक को अपडेट करेगी। साथ ही इसमें एक पावरफुल पेट्रोल इंजन भी जोड़ सकती है। आइये पूरी खबर जानते हैं।

इंजन

पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में आएगी टाटा हैरियर

अपकमिंग हैरियर में BS6 फेज-II मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर का क्रायोटेक टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 178hp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही कंपनी इसमें एक 1.5-लीटर के पेट्रोल इंजन का भी विकल्प दे सकती है। ट्रांसमिशन के लिए इन दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा जा सकता है।

सुरक्षा

ADAS तकनीक के साथ मिलेगी यात्रियों को सुरक्षा

टाटा हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल में पुराने मॉडल के समान केबिन डिजाइन को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें एक सिग्नेचर ओक ब्राउन फॉक्स वुड डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक पैनोरमिक सनरूफ, नीले रंग की एम्बिएंट लाइटिंग, एक वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें 6 एयरबैग और ADAS तकनीक भी मिल सकती है।

लुक

कर्व जैसा होगा हैरियर फेसलिफ्ट का लुक

टाटा हैरियर के फेसलिफ्ट वेरिएंट को नया फ्रंट डिजाइन मिलेगा। यह गाड़ी काफी हद तक टाटा कर्व SUV के समान दिखेगी। इसमें एक लंबा मस्कुलर हुड, बम्पर-माउंटेड प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, स्प्लिट-स्टाइल डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs,), एक ब्लैक-आउट ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम, एक स्लोपिंग रूफलाइन, ORVMs, रूफ रेल्स, सिल्वर स्किड प्लेट्स और 18-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स जोड़े जा सकते हैं। पीछे की तरफ इसमें स्लीक रैप-अराउंड LED टेललैंप्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और शार्क-फिन एंटीना भी उपलब्ध होंगे।

जानकारी

क्या होगी नई हैरियर की कीमत? 

भारतीय बाजार में आने वाली टाटा हैरियर की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूजबाइट्स प्लस

टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी काम कर रही कंपनी

टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का भी विस्तार करने वाली है। कंपनी अपनी टाटा हैरियर को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च करने वाली है। बता दें कि हैरियर EV को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इसकी टेस्टिंग भी शरू हो चुकी है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस गाड़ी को अगले साल लॉन्च करने वाली है।