LOADING...
2023 MG एस्टर भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स 
नई MG एस्टर कई नई सुविधाओं से लैस होगी (तस्वीर: MG मोटर्स)

2023 MG एस्टर भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स 

Jun 19, 2023
03:38 pm

क्या है खबर?

MG मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड एस्टर को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी कर इस बात के संकेत दे दिए हैं। इसमें कंपनी ने मिड-साइज SUV में एस्टर के सबसे एडवांस होने का दावा किया है। हालांकि, इसमें ज्यादा कॉस्मेटिक बदलाव की जगह फीचर्स लोडेड होने की उम्मीद है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे गाड़ियों से है।

खासियत

 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी नई एस्टर 

2023 MG एस्टर को नए OS, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस किया जा सकता है। वहीं इस लेटेस्ट कार में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस कमांड के साथ एंबियंट लाइटिंग, इंटेलिजेंट टर्न सिग्नल, ऑटो लॉक/अनलॉक फंक्शन और ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को जारी रखा जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 10.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये वीडियो