NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा CB300R भारत में हुई लॉन्च, इन बाइक्स से करेगी मुकाबला
    अगली खबर
    होंडा CB300R भारत में हुई लॉन्च, इन बाइक्स से करेगी मुकाबला
    होंडा CB300R भारत में हुई लॉन्च (तस्वीर: होंडा)

    होंडा CB300R भारत में हुई लॉन्च, इन बाइक्स से करेगी मुकाबला

    लेखन अविनाश
    Oct 16, 2023
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई होंडा CB300R बाइक लॉन्च कर दी है। इस बाइक को BS6 फेज-II मानकों वाले इंजन के साथ उतारा गया है।

    कंपनी ने इस बाइक के लुक को अपडेट किया है और इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल किया है।

    होंडा इसकी बाइक अपने प्रीमियम आउटलेट बिगविंग के माध्यम से बिक्री करेगी।

    आइये जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ मिलने वाला है।

    लुक

    कैसी दिखती है होंडा CB300R बाइक?

    बता दें कि देश में उपलब्ध होंडा CB300R बाइक एक स्पोर्ट्स कैफे रेसर बाइक है। इस बाइक को आधुनिक टच के साथ रेट्रो स्टाइल में मिलाकर बनाया गया है।

    इसमें सर्कुलर हेडलैंप में LED लाइट्स और इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) दिए गए हैं। इसके किनारों पर स्लीक LED DRL भी उपलब्ध हैं।

    बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स, कॉन्ट्रास्टिंग एग्जॉस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स, इंजन ब्लॉक प्रोटेक्टर भी दिए गए हैं।

    इंजन

    BS6 फेज-II इंजन के साथ आई है नई होंडा CB300R

    नई होंडा CB300R के पावरट्रेन के लिए इसमें BS6 फेज-II मानकों और PGM-FI तकनीक के साथ 286cc का DOHC 4-वाल्व वाला लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।

    बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

    इस बाइक में 16 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में 32 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस है नई होंडा CB300R

    नई होंडा CB300R में कॉम्पैक्ट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो सारी जानकारी दिखाता है। इसमें इंजन इनहिबिटर के साथ गियर पोजीशन और साइड स्टैंड इंडिकेटर मिलता है।

    राइडर की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसके फ्रंट व्हील में 296mm हब-लेस फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS के साथ रियर व्हील में 220mm का डिस्क ब्रेक दिया है।

    सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ गोल्डन अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स शामिल किया गया है।

    जानकारी

    क्या है नई होंडा CB300R की कीमत? 

    भारतीय बाजार में होंडा ने अपनी इस बाइक को 2.40 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इस बाइक पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    देश में होंडा की नई होंडा CB300R बाइक का मुकाबला BMW G 310 R से होगा, जो 313cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आती है। G 310 R की कीमत 2.85 लाख रुपये से शरू है।

    इसके अलावा यह बाइक KTM ड्यूक 390 और रॉयल एनफील्ड क्लासिक को भी टक्कर देगी, जिनकी कीमत क्रमशः 311 लाख रुपये और 1.93 लाख रुपये है।

    हाल ही में लॉन्च हुई ट्रायम्फ स्पीड 400 भी इस बाइक से मुकाबला करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी

    होंडा

    बजाज पल्सर 160 के मुकाबले होंडा लाएगी नई बाइक, इसी हफ्ते होगी लॉन्च बाइक न्यूज
    होंडा एलिवेट का प्रोडक्शन हुआ शुरू, सितंबर में होगी लॉन्च  होंडा मोटर कंपनी
    होंडा ऐलिवेट के लॉन्च से पहले जान लें किस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलेंगे होंडा एलिवेट
    सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस जल्द देश में देगी दस्तक, इन SUVs से करेगी मुकाबला  सिट्रॉन

    दोपहिया वाहन

    आइकॉनिक बाइक: यामाहा YBX ने RX 100 की विरासत को आगे बढ़ाया  यामाहा
    एमएक्स मोटो ने लॉन्च किया एमएक्सवी इको इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये है खासियत  इलेक्ट्रिक स्कूटर
    2023 होंडा गोल्ड विंग टूर की देश में शुरू हुई बुकिंग, लाखों में है कीमत  होंडा
    हीरो के दोपहिया वाहन होंगे महंगे, इतनी बढ़ सकती है कीमत  हीरो मोटोकॉर्प
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025