NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है 2022 BMW G 310 GS, मिलेगी नई कलर स्कीम
    अगली खबर
    भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है 2022 BMW G 310 GS, मिलेगी नई कलर स्कीम
    भारत में जल्द आ रही 2022 BMW G 310 GS

    भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है 2022 BMW G 310 GS, मिलेगी नई कलर स्कीम

    लेखन सोनाली सिंह
    Sep 04, 2021
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    BMW मोटर्राड इंडिया ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही 2022 BMW G 310 GS को लॉन्च करेगी।

    इस साल जुलाई में वैश्विक बाजारों में इस मॉडल को पेश किया गया था और अब कंपनी इसे कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ भारत में पेश करने की तैयारी में लग गई है।

    जानकारी के अनुसार, यह एक नई पेंट स्कीम को स्पोर्ट करते हुए आउटगोइंग मॉडल के डिजाइन और मैकेनिकल को बरकरार रखती है।

    आइये, जानते हैं इसके बारे में।

    लुक

    शानदार है बाइक का अपडेटेड लुक

    नए लुक के लिए 2022 BMW G 310 GS को एक नई कलर स्कीम मिलती है, जिसे ट्रिपल ब्लैक कहा जा रहा है।

    अपने नाम के अनुरूप ही मोटरसाइकिल फ्यूल टैंक पर ग्रे GS लोगो के साथ पूरी तरह से ब्लैक-आउट पेंट को स्पोर्ट करती है।

    हालांकि, पेंट स्कीम को कुछ कंट्रास्ट देने के लिए इसमें सिल्वर-फिनिश्ड रेडिएटर श्राउड्स और रियर सेक्शन दिया गया है, जबकि गोल्डन अपसाइड-डाउन फोर्क्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

    डिजाइन

    बाइक में है ऑल-LED लाइटिंग अरेंजमेंट

    2022 BMW G 310 GS में मुख्य डिजाइन के रूप् में सामने की तरफ निकली हुई शार्प एज, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, लगेज रैक के साथ सिंगल-पीस सीट और एक ऊपर की ओर एग्जॉस्ट है।

    बाइक में एक ऑल-LED लाइटिंग अरेंजमेंट और कास्ट एल्युमीनियम व्हील्स भी दिए गए हैं।

    एर्गोनोमिक फिट के लिए बाइक को एडजस्टेबल लीवर मिलते हैं। साथ ही G 310 GS फुल-डिजिटल LCD डिस्प्ले को स्पोर्ट करती है।

    इंजन

    313cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है दमदार

    2022 BMW G 310 GS के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इसमें पहले की तरह ही फ्यूल-इंजेक्टेड, BS6 मानक वाला 313cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 34bhp पर 9,500rpm और 7,500rpm पर 28Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    इंजन को स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से भी जोड़ा गया है।

    वहीं, G 310 GS में राइड-बाय-वायर सिस्टम को भी शामिल किया जाएगा।

    सेफ्टी

    कैसे हैं बाइक के सेफ्टी फीचर्स?

    ड्राइवर की सुरक्षा के लिए 2022 BMW G 310 GS सड़कों पर बेहतर संचालन के लिए डुअल चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक से लैस किया गया है।

    बाइक पर सस्पेंशन ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए आगे की तरफ इनवर्टेड फॉक्स और पीछे की तरफ पर एक सेंट्रल स्प्रिंग स्ट्रट को जोड़ा गया है।

    हालांकि, इसमें राइडिंग मोड्स की कमी को साफ महसूस किया जा सकता है।

    जानकारी

    BMW G 310 GS: कीमत और उपलब्धता

    2022 BMW G 310 GS के भारत कीमत और उपलब्धता के की घोषणा इसके लॉन्च के समय की जाएगी। बता दें वर्तमान मॉडल की कीमत तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन और KTM 250 एडवेंचर से होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    बाइक सेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारत की खबरें

    फोर्स मोटर्स ने नई गुरखा SUV की लॉन्चिंग के दिए संकेत, जारी हुआ नया टीजर ऑटोमोबाइल
    लीक हुई यामाहा R15M की तस्वीर, जल्द लॉन्च होगी बाइक बाइक सेल
    व्हीकल रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के नियमों में बदलाव, दूसरे राज्यों में शिफ्टिंग हुई आसान ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति? अमेरिका

    ऑटोमोबाइल

    BMW ने जारी किया 2022 G 310 R बाइक का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
    कैसे मिलेगा वाहनों का BH-सीरीज रजिस्ट्रेशन मार्क, क्या है पूरी प्रक्रिया? परिवहन मंत्रालय
    ये पांच अपकमिंग बाइक्स त्योहारी सीजन में मचाएंगी धमाल भारत की खबरें
    अक्टूबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है फोर्ड इकोस्पोर्ट SUV भारत की खबरें

    बाइक सेल

    15 अगस्त को लॉन्च होगी सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटोमोबाइल
    लीक हुई रॉयल एनफील्ड हंटर 350cc स्ट्रीट बाइक की तस्वीरें, दिखा मस्कुलर लुक ऑटोमोबाइल
    भारत में आ रही डुकाटी की ये शानदार बाइक, कंपनी ने जारी किया टीजर भारत की खबरें
    TVS मोटर्स ने बढ़ाए अपने इन स्कूटर्स के दाम ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025