
जगुआर की लैंड रोवर डिफेंडर 90 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
क्या है खबर?
जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी नई SUV 2021 डिफेंडर 90 को लॉन्च कर दिया है।
इसे डिफेंडर, X-डायनेमिक और डिफेंडर X समेत तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है।
यह 5-डोर डिफेंडर 110 के समान दिखती है, लेकिन इसका व्हीलबेस छोटा है।
बता दें की इसी साल जगुआर ने इसके डीजल वेरिएंट को भी लॉन्च किया था और 3-डोर SUV को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक्सटीरीयर
बाकी मॉडल्स से छोटा है व्हीलबेस
लैंड रोवर डिफेंडर 90 का व्हीलबेस 2,587mm का है और इसमें ट्यूबलेस और रेडियल अलॉय व्हील्स भी लगा हुआ है।
नई कार में रेन सेंसिंग वाइपर और रियर विंडो डिफॉगर के साथ-साथ पावर विंडोज भी दिया गया है।
लैंड रोवर की नई डिफेंडर कार में DRLs और LED हेडलाइट्स जैसे लाइटिंग फीचर लैस है। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल हेडलाइट्स, स्मोक हेडलैंप्स और फ्रंट फॉग लाइट जैसे लाइटिंग फीचर भी हैं।
इंटीरियर
कैसा है इंटीरियर?
डिफेंडर 90 SUV की केबिन में छह लेदर सीटें दी गई हैं। इसके अलावा इसमें मल्टी-फंक्शन पावर लेदर स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जिससे कार के इंटीरियर को लेदर टच मिलता है।
वहीं, फीचर्स के तौर पर यह कार वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस नजर आती है।
इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
इंजन
मिलेंगे तीन इंजन विकल्प
डिफेंडर 90, BS6 मानक वाले 2,995cc के तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जिसमें एक 2.0 लीटर पेट्रोल मोटर शामिल है जो 296hp पर 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन 394hp पर 550Nm उत्पन्न करता है और एक 3.0 लीटर डीजल यूनिट भी है, जो 296hp पर 650Nm डिलीवर करता है। ।
इसकी माइलेज 14.01 किमी प्रति घंटा है और यह आठ सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है।
सेफ्टी
सुरक्षा संबंधी सारे फीचर्स से है लैस
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो डिफेंडर कार में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और पार्किंग सेंसर के साथ ही पावर डोर लॉक्स और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ एंटी-थेफ्ट अलार्म भी लगा हुआ है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लैंड रोवर की नई कार में ड्राइवर एयरबैग और पैसेंजर एयरबैग के साथ-साथ फ्रंट और रियर साइड एयरबैग्स लगे हुए हैं।
साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड सेफ्टी लॉक भी लगा है।
जानकारी
ये है लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत
लैंड रोवर डिफेंडर के बेस मॉडल 90 की कीमत 76.57 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप-एंड मॉडल 3.0 90 X की कीमत 1.11 करोड़ रुपये तय की गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम प्राइस पर रखी गई है।