रिजवान ने पूरे किए 2,500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन

आठवें सर्वाधिक रन

रिजवान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आठवें सर्वाधिक रन (2,527) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारत के विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। उनके बाद इस सूची में रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल, पॉल स्टर्लिंग, आरोन फिंच और डेविड वार्नर हैं।

रिकॉर्ड

रिजवान (65 पारियों में) विश्व के दूसरे सबसे तेज (सबसे कम पारियों में) 2,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे तेज इस आंकड़े तक सिर्फ बाबर (62) पहुंचे हैं। वहीं रिजवान ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 68 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

करियर

30 साल के रिजवान ने अब तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 76 मैच खेले हैं। 65 पारियों में उन्होंने 50.57 की औसत के साथ 2,527 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 104* रनों का है।