ऐश्वर्या राय बच्चन इन हॉलीवुड फिल्मों में कर चुकी हैं काम

मैलिफिशेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इविल (2019)

'मैलिफिशेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इविल' ऐश्वर्या राय का पिछला हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। 2019 में आई इस फिल्म के हिंदी वर्जन में ऐश ने एंजेलीना जोली के किरदार को आवाज दी थी। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

द पिंक पैंथर 2 (2009)

ऐश्वर्या हराल्ड ज्वार्ट की 'द पिंक पैंथर' सीरीज का हिस्सा थीं। वह 'द पिंक पैंथर 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या क्रिमिनलॉजी एक्सपर्ट सोनिया सोलान्ड्रेस के किरदार में नजर आई थीं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

द लास्ट लीजन (2007)

इस फिल्म में ऐश्वर्या कोलिन फर्थ और बेन किंग्स्ले के साथ नजर आई थीं। 2007 में आई यह फिल्म इसी नाम के एक इतालवी उपन्यास पर आधारित थी। इस फैंटेसी ड्रामा में ऐश एक भारतीय योद्धा के किरदार में नजर आई थीं। 'द लास्ट लिजन' भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

प्रोवोक्ड (2006)

इस फिल्म में ऐश्वर्या ने एक पंजाबी लड़की का किरदार निभाया था जो शादी करके लंदन आ जाती है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी जिंदगी बदल जाती है जब उसका पति उसपर हिंसा करता है। आप इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं।

मिस्ट्रेस ऑफ  स्पाइसेज (2005)

मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज में ऐश्वर्या ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो मसालों का स्टोर चलाती है। उसके पास अपने ग्राहकों की जिंदगी के बारे में जान लेने की दिव्य शक्ति होती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

ब्राइड ऐंड  प्रिज्यूडिस (2004)

वैसे तो यह एक भारतीय फिल्म है, लेकिन इसे हॉलीवुड और बॉलीवुड मिलन कहा जाता है। फिल्म की कहानी भी लॉस एंजेलिस और बॉम्बे की मिलन की कहानी है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।