टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

कोहली का कीर्तिमान

कोहली के टी-20 विश्व कप में अब 88.75 की औसत से 1,065 रन हो गए हैं और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टी-20 विश्व कप की 31 पारियों में 1,016 रन बनाए थे।

सर्वाधिक रन

कोहली के टी-20 विश्व कप 2022 में 220.00 की अविश्वसनीय औसत और 144.73 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बना लिए हैं। इस बीच वह तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके बाद इस सूची में नीदरलैंड के मैक्स ओडोड (213) और श्रीलंका के कुसल मेंडिस (205) हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 105 पारियों में 53.13 की अविश्वसनीय औसत और 138.45 की स्ट्राइक रेट से 3,932 रन बना लिए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 122* रन है।

कोहली के और  आंकड़े जानने के लिए

ऐसे ही  अन्य आंकड़ों के लिए