IPL 2023 में शिखर धवन होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान

कारण

मयंक 2018 में फ्रेंचाइजी से जुड़े थे और 2021 तक कप्तान केएल राहुल के ओपनिंग साझेदार थे। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में उन्हें टीम की कमान सौंपी थी, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई और छठे स्थान पर रही थी।

बोली

पंजाब किंग्स ने इस साल IPL की शुरुआत से पहले हुई नीलामी में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

आंकड़े

इस साल IPL में उन्होंने 14 मैचों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए थे। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 122.66 का रहा था और उन्होंने नाबाद 88 रन की सर्वोच्च पारी खेली थी।

करियर 

धवन के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 206 मैचों में 35.08 की औसत से 6244 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल है। IPL में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 106 रन है।

इस बारे में  और जानने के लिए 

खेल की  अन्य खबरों के लिए