गुजरात के पांच ऑफबीट पर्यटन स्थल

पिरोटन और  नारला द्वीप समूह

पिरोटन और नारला द्वीप समूह गुजरात की बेहद खूबसूरत और शांत वातावरण वाली जगह हैं, लेकिन वहां जाने के लिए आपको प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। आपको गुजरात पहुंचने के बाद इन द्वीपों पर जाने के लिए नावों को किराए पर लेकर लगभग डेढ़ घंटे का सफर तय करना होगा।

गिरमल झरना

100 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला गिरमल गुजरात का सबसे ऊंचा झरना है। यह झरना और इसके आस-पास का नजारा इतना खूबसूरत है कि आपको बार-बार इसे ही निहारने का मन करेगा। यहां अक्सर आपको एक या दो इंद्रधनुष भी देखने को मिल सकते हैं।

थोल लेक बर्ड सैंक्चुअरी

अगर आपको करीब से पक्षियों को देखना पसंद है तो थोल लेक बर्ड सैंक्चुअरी जरूर जाएं। थोल एक मीठे पानी की झील है, जो दलदली भूमि से घिरी हुई है और यह पक्षियों की 150 से अधिक प्रजातियों का घर है।

इस बारे में  और जानने के लिए

लाइफस्टाइल की और खबरों के लिए