आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस को हमेशा उनके पालतू कुत्ते बर्नीज माउंटेन डॉग मिसनीच के साथ देखा जाता है। उनका कुत्ता उनके साथ लगभग हर सार्वजनिक कार्यक्रम में जाता है और हमेशा ही लाइमलाइट का हिस्सा बना रहता है। उसकी सोशल मीडिया पर कई वीडियो हैं जो लोगों को बहुत पसंद आती हैं।
लैरी एक ब्रिटिश बिल्ली है, जो 2011 से 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित यूनाइटेड किंगडम (UK) के कैबिनेट कार्यालय में 'चीफ मौसर' (चूहे पकड़ने वाली बिल्ली) के रूप में सेवा दे रही है। लैरी का एक अनाधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी है, जिस पर समय-समय पर उसकी वीडियो और अन्य जानकारी पोस्ट की जाती हैं।
लोकप्रिय अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री लेडी गागा का फ्रांसीसी बुलडॉग 'कोजी' उनके जैसे ही दुनियाभर में मशहूर है। उसे अक्सर मैगजीन्स के कवर और रेड कार्पेट पर देखा जा सकता है। इस हाई-प्रोफाइल पालतू जानवर के अपने प्रशंसक-निर्मित वेब पेज भी हैं।
'डग द पग' एक कुत्ता है जो अमेरिका के टेनेसी नामक राज्य में रहता है और उसे 'सेलिब्रिटी डॉग' का दर्जा प्राप्त है। इंस्टाग्राम पर उसके लगभग 3.7 लाख फॉलोवर्स हैं और उसे दो बार पीपल्स च्वॉइस अवार्ड मिल चुका है। 2018 में फोर्ब्स ने उसे इंटरनेट पर दूसरा सबसे प्रभावशाली जानवर बताया था।
यह एक अमेरिकी बिल्ली है जिसे लिजी के नाम से भी जाना जाता है। पांच साल की यह बिल्ली 'टाइटैनिक', 'जुरासिक पार्क' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसी फिल्मों और सीरीज की पैरोडी में अपने शानदार अभिनय और अपने सोशल मीडिया वीडियो से लोगों को बहुत आकर्षित करती है।