कौन हैं लिन लैशराम, जिन्हें रणदीप हुड्डा कर  रहे हैं डेट?

तीरअंदाजी में माहिर

लिन ने रिएलिटी शो 'किंगफिशर कैलेंडर गर्ल' में हिस्सा लिया था। वह नेशनल टीवी पर स्विमसूट पहनने वाली अपने राज्य की पहली महिला थीं। इसके लिए उनके होमटाउन में काफी विवाद हुआ था। वह एक ट्रेन्ड तीरअंदाज भी हैं।

थिएटर कलाकार

पर्दे पर आने से पहले लिन ने मुंबई में करीब तीन साल तक थिएटर में प्रस्तुति दी। वह नसीरुद्दीन शाह और नीरज काबी जैसे कलाकारों के थिएटर ग्रुप में प्रस्तुति दे चुकी हैं। लिन शामू सना नाम का अपना ज्वेलरी ब्रैंड भी चलाती हैं।

फिल्मी करियर

2014 में लिन ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में बमबम का किरदार निभाया था। वह अभिनेता शाहिद कपूर और कंगना रनौत की फिल्म 'रंगून' में भी अभिनय कर चुकी हैं।

रणदीप का पुराना रिश्ता

रणदीप इससे पहले अभिनेत्री नीतू चंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थे। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इस बारे में उन्होंने कहा था, ''कभी-कभी आपको बड़े लक्ष्य के लिए त्याग करना पड़ता है।''

मनोरंजन  की और खबरों के लिए