बुरहानपुर

बुरहानपुर में शाहजहां की पत्नी मुमताज बेगम की अपने बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी। यहां की जामा मस्जिद एकमात्र ऐसी मस्जिद है, जिसमें उर्दू और संस्कृत दोनों लिपियां लिखी हुई हैं।

जानापाव कुटी

जानापाव परशुराम का जन्म स्थान है। यहां एक मंदिर है, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार को समर्पित है। वहीं, पहाड़ी के ऊपर मौजूद एक तालाब को चंबल नदी का स्रोत माना जाता है।

महेश्वर

इंदौर से 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महेश्वर अहिल्या किले का घर है, जो अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। अहिल्या किले को अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है।

मांडु

इंदौर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मांडु जहज महल के लिए प्रसिद्ध है। मांडू में मौजूद इस महल का निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया था। मांडू को अद्भुत प्राचीन वास्तुकला का घर भी कहा जाता है।

अपना लाइफस्टाइल अच्छा
करने के लिए यहां क्लिक करें