'संजू' अभिनेता संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर ने संजय का किरदार निभाया था। यह फिल्म संजय दत्त के घर पर शूट की गई थी।
2016 में आई 'फैन' निर्देशक मनीष शर्मा की एक फिल्म है। शाहरुख खान ने फिल्म में दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं। इसकी कहानी शाहरुख के प्रति एक प्रशंसक के जुनून पर आधारित है। इसे शाहरुख के घर 'मन्नत' में शूट किया गया।
कबीर खान के निर्देशन की 'बजरंगी भाईजान' 2015 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इमसें सलमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के कुछ हिस्से सलमान के फार्महाउस पनवेल में शूट किए गए थे।
फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' का निर्देशन करण जौहर, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप ने किया है। इस एंथोलॉजी फिल्म की शूटिंग 'बिग बॉस' और करण के घर पर हुई थी।
'वीर-जारा' 2004 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग सैफ अली खान के पिता और दिवंगत क्रिकेटर नवाब खान पटौदी के महल में हुई थी। शाहरुख और प्रीति जिंटा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।