शुक्रवार को अपनी फिल्म 'सर्कस' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि 'गोलमाल 5' में रणवीर सिंह की एंट्री होगी। रणवीर के इस फ्रैंचाइजी से जुड़ने से उनके प्रशंसक खुश हो गए।
कार्यक्रम में रणवीर ने यह भी खुलासा किया कि रोहित 'गोलमाल' के साथ रोहित कॉमेडी यूनिवर्स बना रहे हैं। 'सर्कस' में रणवीर का किरदार गोलमाल से जुड़ा हुआ है।
रणवीर रोहित की कॉप यूनिवर्स का पहले से ही हिस्सा हैं। वह उनकी फिल्म 'सिंबा' में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। इस कार्यक्रम में रोहित ने 'सिंबा 2' की भी पुष्टि की।
'सर्कस' 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर के साथ जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा, जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
दिलचस्प बात यह है कि 'सर्कस' में दीपिका पादुकोण गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनको देखकर इस जोड़ी के प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए हैं।