अभिनेता विक्रम गोखले ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अमिताभ अभिनीत 'खुदा गवाह' में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका में देखा गया था। फिल्म 1992 में बड़े पर्दे पर आई थी।
अमिताभ के साथ 'अग्निपथ' गोखले की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। यह सुपरहिट फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में गोखले ने पुलिस कमिश्नर एमएस गायतोंडे के किरदार को भलिभांति निभाया।
'हम दिल दे चुके सनम' गोखले के खाते से जुड़ी है। इसमें उनके किरदार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसमें उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार खूबसूरती से निभाया था। फिल्म 1999 में आई थी।
गोखले 2007 में आई 'भूल भुलैया' में छोटी भूमिका में दर्शकों के बीच आए थे। आज भी फिल्म में निभाए उनके किरदार के लिए उनकी तारीफ की जाती है। इसमें उन्हें अक्षय कुमार के गुरु के रोल में देखा गया था।
गोखले ने ज्यादातर सहायक भूमिकाओं में ही फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन किया है। अक्षय की एक और फिल्म 'मिशन मंगल' में उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आया। इसमें वह अक्षय के बॉस बने थे। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।