बिमल रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो बीघा जमीन' कृषि ऋण की समस्या के ऊपर आधारित है। इसमें बलराज साहनी, निरूपा रॉय, रतन कुमार और जगदीप मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1953 में आई थी।
बीआर चोपड़ा की 'नया दौर' किसानों की जीविका के ऊपर आधारित है। यह 1957 में दर्शकों के बीच आई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार, वैजयंती माला, अजित खान और जीवन नजर आए।
मनोज कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'उपकार' में भी किसानों की समस्या को फिल्माया गया है। इसमें मनोज कुमार, आशा पारेख और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आए हैं। इसे 1967 में रिलीज किया गया था।
अनुषा रिजवी और महमूद फारुकी द्वारा निर्देशित 'पीपली लाइव' किसानों की आत्महत्या के ऊपर आधारित है। इसमें रघुबीर यादव ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म 2010 में आई थी।
नीला माधब पांडा द्वारा निर्देशित 'कड़वी हवा' भी किसानों की समस्या के ऊपर केंद्रित है। संजय मिश्रा, रणवीर शौरी, तिलोत्तमा शोमे और भूपेश सिंह इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।