भाग्यश्री 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी इस फिल्म के अगले साल ही 1990 में उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी।
अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री बबीता की शादी 1971 में रणधीर कपूर से हुई थी। जैसे ही बबीता की शादी रणधीर से हुई, उनके बॉलीवुड करियर पर ब्रेक लग गया। कहा जाता है कि शुरुआत में कपूर परिवार एक अभिनेत्री को बहू नहीं बनाना चाहता था।
शादी से पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्मों में छाई हुई थीं। ऋषि-नीतू को साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ। 22 जनवरी, 1980 को उनकी शादी हुई और नीतू भी पर्दे से गायब हो गईं।
सोनाली बेंद्रे की गिनती बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में होती थी। उन्होंने 2002 में बिजनेसमैन गोल्डी बहल से शादी रचाई थी। शादी के बाद उन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी बना ली। उन्होंने अपने करियर से ज्यादा अपने परिवार को तव्वजो दिया।
90 के दशक में करिश्मा के सितारे बुलंदियों पर थे, लेकिन 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद फिल्मों में उनकी सक्रियता कम हो गई। उनका रिश्ता भी जल्द ही टूट गया और इसके चलते उनका करियर भी दांव पर लग गया।
90 के दशक में ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी अदाओं से खूब महफिल लूटी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी। ट्विंकल ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी रचाई। अक्षय के साथ रिश्ते में बंधने के बाद से ही ट्विंकल फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं।