म्यूजिकल ड्रामा 'रॉक ऑन' 2008 में रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन रामपाल अहम भूमिका में दिखे थे। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। अर्जुन ने अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।
फराह खान के निर्देशन की 'ओम शांति ओम' 2007 में आई थी। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों के बीच अर्जुन ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा। इसमें खलनायक की भूमिका में उन्हें खूब सराहना मिली।
फिल्ममेकर प्रकाश झा की 'राजनीति' अर्जुन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह एक शानदार पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे उनको प्रशंसकों को जरूर देखना चाहिए। फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।
अनुभव सिन्हा की 'रा.वन' में भी अर्जुन ने अपनी अदाकारी दिखाई है। फिल्म 2011 में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें अर्जुन ने रा.वन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अभिनेता के अंदाज ने उन्हें युवाओं के लिए नई पीढ़ी का खलनायक बना दिया।
हाउसफुल' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। 2010 में आई 'हाउसफुल' का हिस्सा अर्जुन भी थे। इसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण के भाई की भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन साजिद खान ने किया था।