भारत में कुल सात तरह ही बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसमें एडवेंचर, डर्ट, क्रूजर, स्पोर्ट्स, स्ट्रीट, कम्यूटर और इकॉनोम्यूटर बाइक्स शामिल हैं।
एक सामान्य क्रूजर बाइक की पहचान इसके बेहतर सीट कुशन के साथ कम ऊंचाई वाली सीटिंग पोजिशन से की जा सकती है और बाजार में इसके दो ट्रिम्स- टूरर और हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। इस बाइक को कम ट्रैफिक वाली जगहों चलने के लिए तैयार किया गया है।
क्रूजर बाइक की शुरुआती अमेरिका में 1930 से 1950 के दशक में हुई थी। हालांकि, इन्हे प्रसिद्धि 1990 में मिली। आज के समय में भारत में रॉयल एनफील्ड, इंडियन मोटरसाइकिल, डुकाटी जैसे ब्रांड के क्रूजर बाइक्स मिलते हैं।
क्रूजर बाइक्स में ऊंचे और चौड़े हैंडलबार्स होते हैं, जिससे इसे एक बेहतर राइडिंग पोश्चर मिलता है। इनमें फुटपेग को आगे की तरफ इंजन के पास रखा गया है, जबकि अन्य बाइक की तुलना में राइडर के बैठने की जगह थोड़ी पीछे होती है।
क्रूजर बाइक के शुरुआती मॉडल्स 200cc इंजन और 20bhp तक की पावर के साथ आते हैं। मिड-लेवल 200-600cc के बीच इंजन साइज की पेशकश करती हैं। वहीं हाई-एंड क्रूजर मॉडल्स 1,200cc इंजन के साथ आते हैं।