अल्ट्रावॉयलेट F99 इलेक्ट्रिक बाइक जल्द देगी दस्तक

लुक

F99 को स्टील-एल्यूमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है। यह एक फुली फेयर्ड बाइक है, जिसमें आक्रामक राइडिंग पोस्चर है। बाइक में पूरी तरह से LED लाइटिंग सेटअप और अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

पावरट्रेन

बाइक के पावरट्रेन की कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 15kWh के बैटरी पैक मिलेगी। साथ ही इसमें PMS मोटर भी है, जो 64hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगी।

फीचर्स

इसमें तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह बाइक दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ABS से लैस है। सस्पेंशन के लिए इसमें आगे की तरफ इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक यूनिट दिया गया है।

परफॉरमेंस

एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक करीब 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। साथ ही यह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकेगी।

कीमत

भारतीय बाजार में अल्ट्रावायलेट F99 की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

इस बारे  में और जानने के 

ऑटो की  और खबरों के लिए