देश में जल्द दस्तक देंगी ये 5 दमदार बाइक्स

रॉयल एनफील्ड  हिमालयन 452

रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन 452 बाइक को इटली में आयोजित EICMA 2023 में पेश किया था। कंपनी इसे 24 नवंबर को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसमें नया 451.65cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है।

बजाज पल्सर NS400

कंपनी देश में अपनी बजाज पल्सर NS400 बाइक उतार सकती है। जानकारी के अनुसार, इस बाइक को जनवरी, 2024 की शरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। आगामी बजाज पल्सर NS400 में मौजूदा पल्सर NS200 चेसिस और मजबूत बनाकर उपयोग करेगी।

अप्रीलिया RS 457

अप्रिलिया ने भारत में अपनी अप्रीलिया RS 457 स्पोर्टबाइक को नवंबर महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी की यह बाइक अप्रिलिया RS 660 पर आधारित है और इस बाइक का उत्पादन महाराष्ट्र के बारामती स्थित पियाजियो के प्लांट में दुनियाभर के लिए किया जाएगा।

यामाहा R3

यामाहा YZF-R3 को कंपनी 15 दिसंबर के आस-पास लॉन्च कर सकती है। इस बाइक को डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें नए पेंट वर्क, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट सिस्टम, LED टेललाइट्स और स्प्लिट-स्टाइल सीटों के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक दिए जा सकते हैं।

यामाहा MT-03

यामाहा कंपनी देश में अपनी यामाहा MT-03 बाइक भी लॉन्च कर सकती है। इस बाइक को ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है। बाइक में 321cc का लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया जा सकता है।

इस बारे  में और जानने के 

ऑटो की  और खबरों के लिए