हीरो एक्सपल्स 200T बाइक का 2022 वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च

इंजन

बाइक में 199.6cc का ऑयल-कूल्ड 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है जो 8500rpm पर 14.1 किलोवाट की अधिकतम पावर और 6500rpm पर 17.35Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

फ्यूल टैंक

हीरो की इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी की मानें तो यह बाइक एक लीटर पेट्रोल पर 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

फीचर्स

यह एक रेट्रो और लॉन्ग टूरिंग बाइक है। राइडर की सुरक्षा और सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए हीरो एक्सपल्स 200T में सिंगल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं।

कीमत

2022 एक्सपल्स 200T की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 1.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

इस बारे में  और जानने के लिए

ऑटो की और खबरों के लिए