इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं शाहरुख खान

ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख एक छोटी भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उन्हें वैज्ञानिक मोहन भार्गव के किरदार में देखा गया था। शाहरुख को करीब 10-15 मिनट का स्क्रीन स्पेस दिया गया। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी।

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख की छोटी-सी झलक दिखी है। दर्शकों के लिए उन्हें स्क्रीन पर देखना एक अलग अनुभव रहा। अद्वैत चंदन की यह फिल्म 11 अगस्त को आई थी।

रॉकेट्री

आर माधवन की 'रॉकेट्री' को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अपने कैमियो के किरदार से शाहरुख ने दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। फिल्म में वह माधवन का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए थे।

ट्यूबलाइट

लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख भी नजर आए थे। ये अलग बात है कि उनकी मौजूदगी भी फिल्म की डूबती नैया को बचा नहीं पाई।

ऐ दिल है मुश्किल

2016 में आई 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख का अंदाज लोगों को पसंद आया था। अपनी छोटी भूमिका में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी थी। इसमें शाहरुख ने ऐश्वर्या राय के पूर्व पति की भूमिका निभाई थी।