टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा की कप्तानी के आंकड़े

कुल जीत

रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 45 में से 35 जीते हैं। वह महेन्द्र सिंह धोनी से पीछे हैं, जिन्होंने 72 मैचों में 41 जीत हासिल की थी।

विश्व क्रिकेट

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित पांचवे सबसे ज्यादा जीत (35) वाले कप्तान हैं। कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच इयोन मोर्गन (42), असगर अफगान (42), धोनी (41) और आरोन फिंच (37) ने जीते हैं।

जीत प्रतिशत

कम से कम 40 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तानों की सूची में रोहित का जीत प्रतिशत (77.77) है, जो असगर अफगान (81.73) के बाद दूसरे स्थान पर है।

कैलेंडर वर्ष

रोहित ने अब तक 2022 में भारत को 17 टी-20 मैचों में जीत दिला दी है, जो एक कैलेंडर वर्ष में एक भारतीय कप्तान द्वारा सबसे अधिक है।

घरेलू टी-20  अंतरराष्ट्रीय मैच

बतौर कप्तान रोहित का भारत में खेली गई टी-20 सीरीज में दबदबा रहा है। उन्होंने अब तक घर पर 24 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 21 में भारत जीता है।

क्लीन स्वीप

रोहित की कप्तानी में अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पांच सीरीज को क्लीन स्वीप के जरिए जीता हैं। कम से कम तीन मैचों की सीरीज में सिर्फ पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने ही इतने क्लीन स्वीप किए हैं।

आंकड़े

कप्तान के रूप में रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 1,411 रन बना लिए हैं, जो भारतीयों में कोहली (1,570) के बाद दूसरे और कुल मिलाकर छठे सबसे अधिक हैं।