रोहित ने कप्तानी में तोडा धोनी का यह रिकॉर्ड

कैलेंडर वर्ष  में सर्वाधिक जीत

रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 16 मैच जीत लिए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने 2016 में 15 जीत दर्ज की थी।

दूसरे सबसे  सफल भारतीय कप्तान

रोहित ने अब तक 43 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 34 में टीम जीती है। वह केवल धोनी से पीछे हैं, जिन्होंने 72 मैचों में 41 जीत हासिल की थी।

सबसे ज्यादा  जीत वाले कप्तान

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित पांचवे सबसे ज्यादा जीत वाले कप्तान हैं। सबसे ज्यादा मैच इयोन मोर्गन (42), असगर अफगान (42), धोनी (41), आरोन फिंच (36) ने जीते हैं।

बेहतर जीत प्रतिशत

रोहित की कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 79.06 है। केवल असगर अफगान का जीत प्रतिशत (81.73) रोहित से बेहतर है।