400 टी-20 मैच खेलकर रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। वह 400 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

विश्व क्रिकेट

रोहित टी-20 क्रिकेट में नौवें सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह पोलार्ड (614), ड्वेन ब्रावो (556), शोएब मलिक (481), क्रिस गेल (463), सुनील नरेन (435), रवि बोपारा (429), आंद्रे रसेल (428) और डेविड मिलर (403*) से पीछे हैं।

टी-20 आंकड़े

रोहित ने अब तक 400 टी-20 मैचों में 10,587 रन बना लिए हैं। उन्होंने छह शतक और 71 अर्द्धशतक जमाए हैं। वह कोहली के बाद टी-20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय

रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 141 मैचों की 133 पारियों में 3,737 रन बनाए हैं।

मैच रिकॉर्ड

रोहित ने मुकाबले में 37 गेंदों में 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2022 में बतौर कप्तान 500 रन पूरे कर लिए हैं। वह एक कैलेंडर वर्ष में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं।