दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा, जानें खासियत

नाम

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा LSST (लार्ज सिनोप्टिक सर्वे टेलीस्कोप) पेश किया है, जिसका लेंस 3,200 मेगापिक्सल का है। इस कैमरे की क्वालिटी 266 आईफोन 14 प्रो मैक्स के बराबर है।

साइज

कैमरे का साइज एक SUV कार के बराबर है और इसका वजन 2,800 किलोग्राम बताया जा रहा है। कैमरे के डायमेंशन की बात करें तो यह 5.5x9.8 फीट बड़ा है। इस विशाल कैमरे में पांच फुट चौड़ा लेंस है।

पावर

कैमरा इतना पावरफुल है कि इससे 24 किलोमीटर दूर रखी गेंद देखी जा सकती है। इस कैमरे से ली जाने वाली तस्वीर 378 4K अल्‍ट्रा हाई डेफ‍िनिशन वाली होंगी।

सेंसर

कैमरे में लगे 189 CCD सेंसर कुल मिलाकर 3,200 मेगापिक्सल की तस्वीर बनाते हैं। बता दें, एक मेगापिक्सल 10 लाख पिक्सल के बराबर होता है। उदाहरण के लिए, 12 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की तस्वीर में 1.20 करोड़ पिक्सल मौजूद होते हैं।

काम

इस कैमरे का निर्माण दक्षिणी आकाश की तस्वीरें कैप्चर करने के लिए हुआ है। यह आसमान की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ तारों और आकाशगंगाओं की संख्या को लिस्ट करेगा।