कश्मीर घूमने जाएं तो ये चीजें जरूर खरीदें

पश्मीना शॉल

कश्मीर पश्मीना शॉल की विविधता के लिए बहुत मशहूर है जिसकी अच्छी गुणवत्ता आपको बस यहीं मिल सकती है। ये बेहद नरम और गर्म होती हैं जो इन्हें सबसे अधिक मांग वाली चीजों में से एक बनाती हैं।

नमदा

नमदा एक पारंपरिक कश्मीरी कालीन है जिसमें शानदार डिजाइन बने होते हैं। यह कालीन भेड़ के ऊन का इस्तेमाल करके बनाया जाता है और बुनाई के बजाय फेल्टिंग द्वारा तैयार किया जाता है इसलिए यह इतना लोकप्रिय है।

पेपर माचे की वस्तुएं

पेपर माचे कचरे को उपयोगी और सजावटी वस्तु में बदलने से जुड़ी कला है। 14वीं सदी की इस तकनीक का कश्मीर में बहुत बोलबाला है। आप यहां से अपने घर के लिए पेपर माचे के फूलदान, बक्से, कोस्टर और अन्य सजावटी सामान खरीद सकते हैं।

सूखे मेवे और केसर

कश्मीर अच्छी गुणवत्ता वाले सूखे मेवों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, जिनमें से बादाम, काजू, अखरोट, हेजलनट्स और अंजीर सबसे लोकप्रिय हैं। इनके अलावा यहां के केसर की भी बहुत मांग है, जिसे आपको जरूर खरीदना चाहिए।

कहवा

कश्मीर की बात हो और कहवा के बारे में कुछ न कहा जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। यह कश्मीर की सबसे मशहूर चाय है। यह चाय पारंपरिक रूप से स्थानीय केसर, इलायची, दालचीनी, कश्मीरी गुलाब और उबली हुई हरी चाय का उपयोग करके बनाई जाती है।