पंजाब से जरूर खरीदें ये चीजें

फुलकारी दुपट्टा

जब महिलाएं पंजाब जाएं तो वहां से फुलकारी दुपट्टा खरीदना न भूलें। यह पंजाब की पारंपरिक कढ़ाई और फूलों के डिजाइन वाला दुपट्टा होता है। इसकी जटिल कढ़ाई मोटे सूती कपड़े पर की जाती है, जिसे खद्दर कहा जाता है।

पंजाबी जूती

ये जूतियां पंजाब में विभिन्न आकृतियों और आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। ये स्टाइलिश और आरामदायक भी होती हैं और शुद्ध चमड़े से तैयार की जाती हैं। इन्हें पंजाब में लोकप्रिय चीजों में गिना जाता है।

पंजाबी परांदा

पंजाबी परांदा काले और भूरे रंग में आता है और इसके अंत में रंगीन और सुनहरा धागा या मोटी लटकन लगी होती है। आमतौर पर पंजाबी महिलाएं इन्हें पारंपरिक समारोहों, लोक नृत्य प्रदर्शनों और शादियों के दौरान पहनती हैं।

पंजाबी पखी

पंजाबी पखी हाथ वाला पंखा होता है। इस पंखे पर लकड़ी का हैंडल होता है और इसके फैब्रिक पर सुंदर फुलकारी कढ़ाई वाले डिजाइन होते हैं। पहले घरों में गर्मियों के दौरान इसका इस्तेमाल काफी होता था, लेकिन अब यह सजावटी वस्तु बन चुके हैं।

पंजाबी कड़ा

लगभग सभी सिखों द्वारा पहना जाने वाला पंजाबी कड़ा लोहे या स्टील से बना होता है। यह परिवार और दोस्तों को उपहार में देने के लिए भी एक बेहतरीन चीज है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहनने वाला व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से भी सुरक्षित रहता है।