भारत की इन पांच प्रमुख लग्जरी ट्रेन से एक बार जरूर करें यात्रा

पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स भारत की पहली लग्जरी ट्रेन है। साल 2009 में इस ट्रेन को नया रॉयल लुक दिया गया था। इसमें केबिन, क्रिएटिव पेंटिंग और हस्तशिल्प समेत वॉलपेपर हैं। यह सितंबर से अप्रैल तक चलती है और इससे आप राजस्थान जाने का प्लान बना सकते हैं।

महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस को भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक माना जाता है। इस ट्रेन में भव्य सुइट, बार और बटलर सेवाएं हैं। यह चार अलग-अलग सर्किटों पर चलती है, जो उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत की 12 जगहों को कवर करती है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के आसपास के पर्यटन स्थलों पर केंद्रित हैं।

द डेक्कन ओडिसी

यह आलीशान ट्रेन किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है और प्राचीन काल के राजाओं की यात्रा शैली से प्रेरित है। यह ट्रेन पर्यटकों को महाराष्ट्र में छह अलग-अलग मार्गों पर सात रातों और आठ दिनों की यात्रा पर ले जाती है। इस ट्रेन में महल जैसी आंतरिक सजावट, लाउंज और ऑनबोर्ड स्पा है।

द गोल्डन चेरियट

साल 2008 में शुरू की गई यह शाही और शानदार ट्रेन आपको दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की यात्रा कराती है। दक्षिण भारतीय वास्तुकला से सजी इस ट्रेन में शाही साज-सामान, बहु-व्यंजन रेस्तरां, एक मिनी जिम, एक आयुर्वेदिक स्पा और बार के साथ AC कमरे हैं। यह ट्रेन अक्टूबर से मार्च तक चलती है।

फेयरी क्वीन एक्सप्रेस

भारत की सबसे पुरानी लग्जरी ट्रेनों में से एक यह शाही ट्रेन 1855 में निर्मित सबसे पुराने सर्विंग स्टीम लोकोमोटिव से संचालित होती है। यह आमतौर पर अक्टूबर से मार्च तक दूसरे और चौथे शनिवार को नई दिल्ली से अलवर के बीच चलती है। इसमें सफर करने पर आपको राजसी ठाट-बाट का अहसास होगा।