अंगूर के जूस से मिलने वाले फायदे

हृदय के लिए है लाभदायक

अंगूर के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और हृदय रोग से जुड़े इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, यह हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।

याददाश्त सुधारने  में है मददगार

कॉनकॉर्ड किस्म के अंगूर के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिमाग के न्यूरोनल सिग्नलिंग में सुधार ला सकते हैं।

कैंसर के जोखिम करे कम

अंगूर के जूस में एंटी-कैंसर प्रभाव मौजूद होता है, जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में सहायक है। इसके अलावा, कई पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर के जूस का सेवन धूम्रपान से होने वाले कैंसर के खतरे को भी दूर कर सकता है।

पाचन क्रिया को  रखे स्वस्थ

अंगूर के जूस का सेवन पेट संबंधित समस्याओं से राहत पाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन बढ़ाकर पाचन शक्ति को बेहतर करने का काम करते हैं और आंत को संक्रमण से बचाते हैं।

वजन करे नियंत्रित

अंगूर के जूस में रेस्वेराट्रोल नामक खास तत्व मौजूद होता है। यह एक प्रकार का पॉलीफेनोल है, जिसमें एंटी-ओबेसिटी प्रभाव पाया जाता है। यह प्रभाव शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है और इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।