दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेहतरीन जगहें

सूरजकुंड

यह हरियाणा के फरीदाबाद शहर में अरावली पहाड़ियों के विपरीत स्थित है और दिल्ली से महज आठ किलोमीटर दूर है। सूरजकुंड अपनी खूबसूरत झील के कारण प्रसिद्ध है। फरवरी के महीने में यहां के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले का आनंद लेने का मौका मिल सकता है।

दमदमा झील

दिल्ली से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दमदमा झील भी पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह है। इस झील की खूबसूरती देखने के साथ आप यहां बोटिंग समेत कुछ हल्की-फुल्की एडवेंचर गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अलवर

दिल्ली से अलवर की दूरी लगभग 170 किमी है। इसे राजस्थान की 'गेटवे सिटी' भी कहा जाता है। यह जगह ऐतिहासिक महलों, किलों और मंदिरों के लिए जानी जाती है। इसके पास सरिस्का टाइगर रिजर्व भी है जहां जाकर आप तेंदुए, लकड़बग्घा और भारतीय सियार समेत अन्य जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं।

लैंसडाउन

पहाड़ी इलाके पसंद हैं तो दिल्ली से लैंसडाउन लगभग 260 किलोमीटर दूर है। यह उत्तराखंड में स्थित एक शांत और खूबसूरत जगह है। यह पर्यटन स्थल आध्यात्मिकता, एडवेंचर गतिविधियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है।

नालदेहरा

दिल्ली से 343 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नालदेहरा, शिमला का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आपका विकेंड मजे से बित सकता है। देवदार के घने पेड़ और और ठंडी हवा इस जगह के वातावरण को बेहद आकर्षक बनाती है।