बिग बॉस 16: कौन हैं अब्दु रोजिक?

कलर्स टीवी पर जारी 'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी अब्दु रोजिक दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं अब्दु रोजिक।

परिचय

19 वर्षीय अब्दु तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह एक सिंगर हैं। अब्दु को उनकी आवाज के अलावा जो बात सबसे अलग बनाती है वह है उनका कद। दरअसल, उनकी लंबाई 3 फीट ही है।

लोकप्रियता

बॉलीवुड गानों की वजह से अब्दु की भारत में भी खूब लोकप्रियता है। वहीं अब्दु खुद बॉलीवुड के बड़े प्रशंसक हैं। इस साल दुबई में हुए IIFA अवॉर्ड्स के दौरान वह कई भारतीय हस्तियों से मिले भी थे।

यूट्यूबर

अब्दु सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर अब्दु के करीब 38 लाख फॉलोअर हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम 'अवलोड मीडिया' है। इस चैनल पर करीब 5.80 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

अब फिल्म में दिखेंगे

अब्दु सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। सलमान जब अब्दु से मिले तो इतने प्रभावित हुए कि उन्हें अपनी फिल्म का प्रस्ताव दे दिया।