रामायण पर आधारित बन रही हैं ये फिल्में

पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों को दर्शक पसंद करते हैं। हिंदुओं के अराध्य देवता भगवान राम को केंद्र में रखकर कई फिल्में बनाई जा रही हैं। आइए ऐसी फिल्मों से आपको रूबरू करवाते हैं।

आदिपुरुष

प्रभास 'आदिपुरुष' में राम के किरदार में नजर आएंगे। इसमें कृति सैनन सीता की भूमिका निभाएंगी। रामायण को केंद्र में रखकर इसकी कहानी बुनी गई है। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

राम सेतु

'राम सेतु' अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जो रामायण पर आधारित है। फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। अभिषेक शर्मा के निर्देशन की इस फिल्म में अक्षय पुरातत्त्वविद् का किरदार निभाएंगे।

रामायण 3D

खबरों की मानें तो 'रामायण 3D' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि फिल्म में सीता की भूमिका दीपिका पादुकोण अदा करेंगी। फिल्म के साथ ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ा है।

द इनकारनेशन सीता

फिल्ममेकर अलौकिक देसाई 'द इनकारनेशन सीता' लेकर आ रहे हैं। इसमें अभिनेत्री कंगना रनौत सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रामायण की कहानी को सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा।