इन साउथ सुपरस्टार्स की बॉलीवुड फिल्में नहीं चलीं

विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से पिट गई। यह देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रभास

'बाहुबली' में प्रभास ने हिंदी दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। 2019 में रिलीज हुई 'साहो' से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल पाई थी।

राम चरण

'RRR' के जरिए सफलता की कहानी लिखने वाले राम चरण बॉलीवुड में असफलता का स्वाद चख चुके हैं। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'जंजीर' दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में नाकामयाब रही थी।

पृथ्वीराज सुकुमारन

पृथ्वीराज सुकुमारन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अय्या' फ्लॉप साबित हुई थी। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें पृथ्वीराज की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ बनी थी।