रियलिटी शो हारने के बावजूद हिट हुए ये गायक

जुबिन नौटियाल

जुबिन 2011 में 'X फैक्टर' में हिस्सा लेकर लोकप्रिय हुए थे। वह शो का खिताब नहीं जीत पाए थे। इसके बावजूद जुबिन के बहुत गाने लोकप्रिय हुए। 'शेरशाह' से जुबिन का गाना 'रातां लंबियां' बहुत लोकप्रिय हुआ था।

अरिजीत सिंह

अरिजीत 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' को गाने के बाद लाइम लाइट में आ गए थे। अरिजीत ने सालों पहले रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में भाग लिया था। सोनी टीवी के इस शो को वह विजेता नहीं बन पाए थे।

नेहा कक्कड़

'इंडियन आइडल 13' की जज और जानी-मानी गायिका नेहा कक्कड़ का नाम इस लिस्ट में शामिल है। नेहा ने 'इंडियन आइडल 2' में बतौर प्रतिभागी भाग लिया था। शो हारने के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में स्टारडम मिला है।

राहुल वैद्य

'इंडियन आइडल 1' में गायक राहुल वैद्य बतौर प्रतिभागी नजर आए थे। वह शो जीतने के काफी नजदीक पहुंच गए थे। शो हारने के बाद भी राहुल का सितारा चमक उठा और उन्होंने बहुत से लोकप्रिय गाने गाए।

भूमि त्रिवेदी

भूमि त्रिवेदी ने एक प्रतिभागी के रूप में 'इंडियन आइडल 5' में हिस्सा लिया था। इस शो की ट्रॉफी हारने के बाद भी संगीत जगत में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। भूमि ने 'राम चाहे लीला' और 'हुस्न परचम' जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं।