2013 में आई फिल्म 'क्वीन' पहले करीना कपूर को ऑफर की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थीं। करीना के मना करने के बाद फिल्म कंगना रनौत की झोली में गई।
रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए करीना कपूर पहली पसंद थीं। हालांकि, करीना के पास इस फिल्म के लिए वक्त नहीं था, इसलिए उन्होंने इसे साइन नहीं की। इसके बाद यह फिल्म दीपिका पादुकोण को मिली।
संजय लीला भंसाली 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में करीना को लेना चाहते थे। करीना ने भी फिल्म के लिए हां कर दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' करने के लिए इस फिल्म को मना कर दिया।
शाहरुख खान स्टारर 'कल हो न हो' में करण जौहर करीना को लेना चाहते थे। जब उन्होंने करीना से संपर्क किया तो उन्होंने फिल्म के लिए शाहरुख की फीस के बराबर पैसों की मांग की। बात न बनने पर उन्होंने फिल्म ठुकरा दी।
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिका के लिए पहले करीना से संपर्क किया गया था। उनके मना कर देने के बाद यह फिल्म प्रियंका के पास पहुंची।