दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

राम सेतु

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों आएगी। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आएंगी।

थैंक गॉड

अजय देवगन की 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजय मॉडर्न चित्रगुप्त की भूमिका में दिखाई देंगे।

गिन्ना

तेलुगु फिल्म 'गिन्ना' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज की गई है। इसमें विष्णु मंचु, पायल राजपूत और सनी लियोनी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ब्लैक ऐडम

भारत में 'ब्लैक ऐडम' अमेरीका से एक दिन पहले 20 अक्टूबर को रिलीज कर दी गई है। यह दुनिया के कुछ अन्य देशों में भी रिलीज हो चुकी है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज हुई है।