ये अभिनेत्रियां गा चुकी हैं फिल्मों में गाने

सलमा आगा

पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा ने 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'निकाह' में अपनी गायिकी का परचम फहराया था। इस फिल्म के हिट गाने 'दिल के अरमान' को उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से संवारा था। इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था।

रेखा

बहुत कम लोगों को पता होगा कि अभिनेत्री रेखा फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 1980 में आई फिल्म 'खूबसूरत' के दो गाने गाए थे। 'कायदा कायदा' और 'सारे नियम तोड़ दो' में उनकी गायिकी का हुनर उभरकर सामने आया था।

परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का गाना 'माना के हम यार नहीं' गाया था। उनका यह गाना रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। फिल्म 'केसरी' का सुपरहिट गाने 'तेरी मिट्टी' को उन्होंने ही अपनी आवाज दी थी।

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पास भी गायिकी का हुनर है। उन्होंने 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का अनप्लग्ड वर्जन 'तेरी गलियां' गाया था।

आलिया भट्ट

2014 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया भट्ट को गाने का मौका मिला। आलिया ने फिल्म में गाने 'सूहा साहा' की कुछ लाइनें गुनगुनाई हैं। उन्होंने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से 'समझावां' का अनप्लग्ड वर्जन भी गाया है।