ये कलाकार ठुकरा चुके हैं 'बिग बॉस' का ऑफर

दिव्यांका त्रिपाठी

'बिग बॉस' में एंट्री करने को लेकर कई बार अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम सामने आ चुका है। खबरों की मानें तो दिव्यांका हमेशा इस शो के प्रस्ताव को ठुकरा देती हैं।

अर्जुन बिजलानी

'खतरों के खिलाड़ी 11' के विजेता रहे अर्जुन बिजलानी 'बिग बॉस' का ऑफर रिजेक्ट कर चुके हैं। अभिनेता को कई बार शो के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन बार-बार उन्होंने इसके लिए अपनी हामी नहीं भरी।

मुनमुन दत्ता

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता का नाम भी इस सूची में दर्ज है। खबरों की मानें तो इस अभिनेत्री को भी कई बार शो का ऑफर दिया गया।

अध्ययन सुमन

अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को भी 'बिग बॉस' में भाग लेना पसंद नहीं है। वह इस शो के लिए मना कर चुके हैं।

आदित्य नारायण

आदित्य नारायण को मेकर्स ने शो के लिए कई बार अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने इस शो के लिए अपनी सहमति नहीं जताई। खबरों की मानें तो आदित्य इस शो को होस्ट करना चाहते हैं।