चंदन प्रभाकर को इस शो ने फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। 'चंदू' का किरदार निभाने वाले चंदन इस शो में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह ब्रेक लेना चाहते हैं।
चंदन के अलावा अभिनेता कृष्णा अभिषेक भी कपिल के शो को छोड़ चुके हैं। कृष्णा ने कहा था कि निर्माताओं के साथ एग्रीमेंट को लेकर उनकी बात नहीं बन पा रही है।
एक वक्त था, जब नवजोत सिंह सिद्धू के ठहाके शो में चार चांद लगाते थे। उनके शो से हटने के बाद अर्चना पूरन सिंह को टीम में शामिल किया गया। नवजोत अपनी बेबाकी और शेरो-शायरी के लिए जाने जाते थे।
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। बाद के दिनों में दोनों का मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था।
अली असगर ने कपिल के शो में लोगों को खूब लोटपोट किया था। हालांकि, अली ने कपिल का शो अचानक से छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों की अनबन की भी चर्चा थी। उन्होंने बताया कि क्रिएटिव डिफरेंसेज के कारण उन्होंने शो को छोड़ा था।