अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'द आई' में नजर आएंगी श्रुति हासन

जानकारी

श्रुति ने इंस्टाग्राम पर डेडलाइन की रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें उनके इस हॉलीवुड फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है। वह इस फिल्म में 'द लास्ट किंगडम' फेम मार्क के अपोजिट भूमिका में दिखाई देंगी। डेफने श्मोन इसके निर्देशन का काम संभाल रही हैं।

स्टारकास्ट

अर्गोनॉट्स प्रोडक्शंस और फिंगरप्रिंट मिलकर फिल्म का निर्माण कर रही है। फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में एथेंस और कोर्फू में शुरू होगी। एमिली कार्लटन ने इसकी पटकथा लिखी है। अन्ना सव्वा, लिंडा मार्लो और क्रिस्टोस स्टरगियोग्लू जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं।

कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 1980 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी एक युवा विधवा महिला पर केंद्रित है, जो उस द्वीप पर वापस जाती है, जहां उसके पति की मृत्यु हो गई थी।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट

बता दें कि यह श्रुति का दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। वह इससे पहले टीवी सीरीज 'ट्रेडस्टोन' में नजर आई थीं। कई अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी यह एक्शन फिक्शन सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी।