जरूर देखें आयुष्मान खुराना की ये लीक से हटकर फिल्में

दम लगाके हइशा

यह फिल्म 2015 में आई थी। IMDb पर इस फिल्म की 7.5 रेटिंग है। फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी थी जिसमें पत्नी पति से ज्यादा पढ़ी-लिखी है, लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण उसे समाज में सम्मान नहीं मिलता। यह फिल्म MX प्लेयर पर मौजूद है।

बधाई हो

नीना गुप्ता और गजराज राव की फिल्म 'बधाई हो' 2018 में आई थी। यह फिल्म प्रौढावस्था की प्रेग्नेंसी पर आधारित थी। IMDb पर इस फिल्म की 7.9 रेटिंग है। इस फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद थी।

शुभ मंगल सावधान

भूमि पेडनेकर संग आयुष्मान की यह फिल्म 2017 में आई थी। फिल्म की कहानी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित शख्स के इर्द-गिर्द थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 पर उपलब्ध है। फिल्म की 6.9 IMDb रेटिंग है।

बाला

यह फिल्म 2019 में आई थी। फिल्म एक गंजे लड़के और एक सांवली लड़की के सामाजिक संघर्ष की कहानी थी। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म की IMDb रेटिंग 7.3 है।

चंडीगढ़ करे आशिकी

आयुष्मान की यह फिल्म 2021 में आई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ वाणी कपूर थीं। फिल्म एक ट्रांसवुमन यानी कि लड़के से लड़की बनी लड़की की कहानी थी। यह नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। IMDb पर फिल्म को 6.8 स्टार मिले हैं।