इस बार कैसा है बिग बॉस का घर?

इतने सारे कैमरे

बिग बॉस के पूरे घर में अब तक 98 कैमरे लगे हैं। हालांकि, टीम इनकी संख्या को और बढ़ाने पर भी विचार कर सकती है।

सर्कस जैसा घर

इस बार घर को सर्कस थीम पर डिजाइन किया गया है। बाथरूम में अटपटे आइने लगाए गए हैं। जेल को 'मौत का कुआं' का रूप दिया गया है। इसके अलावा जगह-जगह सर्कस से संबंधित प्रॉप रखे हैं।

बेडरूम से बढ़ेगा ड्रामा

इस बार बेडरूम को चार भागों में बांट दिया गया है। चारों भाग अलग-अलग थीम पर सजाए गए हैं। बेडरूम बंटे होने का सीधा मतलब है इससे घर में गुटबाजी भी बढ़ेगी।

कप्तान का कमरा

इस बार घर का बेसिक फॉर्मेट भी बदल दिया गया है। किचन और बेडरूम को पास रखा गया है। कप्तान के लिए अलग आलीशान कमरे का इंतजाम है।

कौन हैं डिजाइनर?

बिग बॉस के इस घर को उमंग कुमार और उनकी पत्नी वनीता ने डिजाइन किया है। घर के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।