जानें क्या है सिनेमा इंडस्ट्री में उजागर हुआ OTT घोटाला

कई हस्तियां हुईं  ठगी का शिकार

सिनेमा इंडस्ट्री इन दिनों एक घोटाले के सामने आने से हैरान है। OTT पर अपनी फिल्में प्रसारित करने का झांसे में कई हस्तियां अपना नुकसान करा बैठी हैं। यह मामला तब सामने आया जब मुंबई के एक फिल्म प्रोड्यूसर मान सिंह ने शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे उजागर हुआ मामला

सिंह से रजत मौर्या नाम के एक शख्स ने OTT पर उनकी फिल्में प्रसारित करने के लिए फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक डील साइन की थी। इस डील के तहत सिंह को हर फिल्म के लिए 10 लाख रुपये मिलने थे।

यूं मौर्या ने सिंह  को दिया था झांसा

जनवरी 2021 में मौर्या ने सिंह को कहा कि पैनोरमा स्टूडियोज ने उनकी फिल्म खरीदने की इच्छा जाहिर की है। वे इस फिल्म को 4 करोड़ रुपये में खरीदना चाहते हैं।

सिंह से 48 लाख  रुपये की ठगी

उनकी फिल्म खरीदने के नाम पर मौर्या सिंह से पैसे ऐंठने लगा। पहले उसने उनसे पैनोरमा स्टूडियोज को देने के लिए ढाई लाख रुपये मांगे। धीमे-धीमे सिंह ने करीब 48 लाख रुपये मौर्या को दे दिए। तब उन्हें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।

विवेक ओबेरॉय  भी हुए शिकार

बता दें OTT घोटाले में प्रोड्यूसर गौरंग दोषी और अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने  'शिक्षा मंडल' के स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर अक्षत राज सलूजा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।